Mathura News: मांट क्षेत्र में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गड्ढे में गिरी, छह घायल
मथुरा, नवम्बर 26 -- Mathura News: पानीगांव रोड स्थित राधारानी कट के पास मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार छह युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से वृंदावन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को छुट्टी दे दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब सवा 12 बजे स्कॉर्पियो सवार छह युवक थाना मांट क्षेत्र के गांव डांगौली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर राया क्षेत्र स्थित अपने गांव नगला चेता लौट रहे थे। पानीगांव रोड पर राधारानी कट के पास पहुंचते ही अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह भी पढ़ें- जयपुर-दिल्ली हाईवे पर डंपर में पीछे से घुसी कार; 3 दोस्तों की मौत गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.