मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: श्री रामलीला संस्थान के नेतृत्व में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव के लिए संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां भगवती का दुग्धाभिषेक कर कार्यक्रमों की सफलता के लिये मनौती मांगी एवं महोत्सव के पुरोहित एवं रामलीला के पात्रों को आमंत्रित किया। श्री रामलीला संस्थान के अध्यक्ष गिर्राज चौधरी के नेतृत्व में श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। संस्थान की कार्यकारिणी विभिन्न वर्गों और सहयोगियों से संपर्क कर रही है। इसी क्रम में कार्यकारिणी ने लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित, मां काली के पात्र नितेश भारद्वाज, भैरव और लागुर के पात्र विशाल जायसवाल, टोनी पांचाल, कान्हा चौधरी श्रृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद तायल के नेतृत्व में श्रृंगारियों को श्रीफल व मिष्ठान भेट कर रामलीला महोत्सव के लिए आमंत्रि...