मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर की गई शिकायत के बाद जैंत पुलिस ने महिला होमगार्ड को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो डालकर अपनी विधवा जेठानी पर पति को जहर देकर मारने का झूठा आरोप लगाया था। आईजीआरएस संदर्भ पर जैंत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जैंत क्षेत्र निवासी महिला ने आईजीआरएस पोर्टल और पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति की काफी समय पहले स्वाभाविक मृत्यु हो चुकी है और वह अकेले ही मेहनत कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आरोप है कि उनकी देवरानी उनसे पारिवारिक रंजिश मानती है। आरोपी महिला ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील गालियों व अपशब्दों से भरे ...