Mathura News: महिला को नशीला पदार्थ खिला चोरी करने वाली पकड़ी
मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: थाना गोविन्दनगर पुलिस ने घर से गहने व नकदी चुराने के आरोप में वांछित महिला को चेकिंग के दौरान रविवार देर शाम आइसक्रीम फैक्ट्री के पास रेलवे लाइन किनारे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गयी नकदी, आभूषण बरामद किये हैं। थानाध्यक्ष गोविंदनगर अजय वर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम करीब सवा छह बजे उप निरीक्षक मयंक वत्स, महिला उप निरीक्षक सोनी यादव ने आइस्क्रीम फैक्ट्री के समीप रेलवे लाइन किनारे से मार्च माह में महिला के मकान से चोरी करने के आरोप में वांछित महिला को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी किये गये जेवर, नकदी में से सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक जोड़ी कान की बाली, सोने की नाक की लोंग, सोने की गले की तीन चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो पर्स व 51 हजार रुपये बरामद कर चालान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.