मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: महाविद्या कॉलोनी द्वितीय चरण पानी की टंकी के पास स्थित श्री महाविध्येश्वर महादेव मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। एड. रितेश माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह कलश स्थापना के साथ मंदिर प्रबंधक गया प्रसाद गोला द्वारा रामचंद्र के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अखण्ड रामायण पाठ को भागवत वक्ता साध्वी साक्षी दीक्षित वृंदावन, बाल व्यास पंडित हनुमान तिवारी एवं उनकी संगीतमय मंडली द्वारा किया जा रहा है। पाठ शुरू होते ही पूरा मंदिर प्रांगण प्रभु श्री राम,जय हनुमान, के जयकारों और मधुर चौपाइयों की गूंज से राममय हो गया। समापन शुक्रवार को हवन, यज्ञ, महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। इस दौरान बाल व्यास पंडित हनुमान तिवारी, सर्वेश गोला,परशुराम तिवारी, मोनू, रिया, गी...