Mathura News: मनचले से परेशान किशोरी को स्कूल भेजना किया बंद
मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: कोसीकलां, मनचले से परेशान एक किशोरी के पिता ने उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया है। आरोप है कि पिछले काफी समय एक मनचला उसे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट व धमकी देता है। ऐसे में किशोरी के पिता ने बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल भेजना बंद कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से घर के सामने रहने वाला युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी का पीछा कर छेड़खानी कर परेशान कर रहा है। बेटी परेशान हो गई। जानकारी होने पर नाबालिग के परिजनों ने बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया। किशोरी की मां का आरोप है कि शनिवार को वह बेटी को दिखाने के लिये अस्पताल लेकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.