मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: लोक निर्माण विभाग के खंड सीडी वन ने मथुरा-सादाबाद मार्ग से चिंताहरण महादेव होकर ब्रह्माड घाट तक की 3.5 किमी लम्बे मार्ग का निर्माण कराने के लिए शासन को धमार्थ कार्य विभाग के माध्यम से प्रस्ताव तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा है, ताकि बरेली एक्सप्रेस-वे और आगरा की तरफ से आने वाले श्रद्धालु मथुरा सादाबाद मार्ग से होकर सीधे चिंताहरण महादेव के दर्शन करके ब्रह्मांड घाट पहुंच सकें। उनको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक व स्थानीय नागरिक काफी समय से मांग कर रहे थे। बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने धमार्थ कार्य विभाग को पत्र लिखकर मथुरा सादाबाद मार्ग से चिंताहरण महादेव होकर ब्रह्मांड घाट तक की सड़क बनाने की मांग की थी। यह सड़क मथुरा सादाबाद मार्ग और बरेली मथुरा एक...