मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन का 11वां स्थापना दिवस शनिवार को डैंपियर नगर स्थित होटल हीरा कुंज रेसीडेंसी में वरिष्ठ अधिवक्ताओ द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट हरे कृष्ण अग्रवाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह संगठन कानूनी क्षेत्र, विशेष रूप से कर कानून में काम करता है। यह प्रदेश के कर अधिवक्ताओं को संगठित करके एक मजबूत मंच प्रदान करता है व हर माह अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन के लिए जीएसटी एवं आयकर के वेबिनार/सेमिनार आयोजित करता है। आगरा से आईं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की सदस्य प्रत्याशी एड. हरजीत अरोड़ा ने कहा स्थानीय बार को कोई समस्या आती है तो वह उन समस्याओं को संगठन के माध्यम से बार का...