Mathura News: मथुरा जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 102 अनियमित यात्री पकड़े
मथुरा, नवम्बर 26 -- Mathura News: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट और नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले 102 यात्रियों को पकड़ा गया। अभियान में कुल 1,03,993 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान सिंह के नेतृत्व में मंडल के रेल अधिकारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और मथुरा जंक्शन पर रुकने वाली ट्रेनों में सघन टिकट जांच की। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों के साथ ही अनधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करने, रेल परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।पकड़े गए यात्रियों को रेलवे न्यायालय में रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुल 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.