Mathura News: मड़ोई में हुई महारास लीला, स्वर्ण मुकुट किया पूजन
मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: बरसाना के ग्राम मड़ोई में लगभग 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के तहत महारास लीला का आयोजन किया गया। समारोह में दतिया, मध्य प्रदेश के राजपरिवार के वंशज एवं दतिया विधायक राजा घनश्याम सिंह मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अतिथि कुंवर नरेंद्र सिंह ने सहभागिता की। समारोह में मुख्य अतिथि राजा घनश्याम सिंह ने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सेवायतों एवं श्रद्धालुओं के साथ सवा पाँच किलोग्राम के स्वर्ण मुकुट का पूजन विधि-विधान से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। राजा घनश्याम सिंह ने इस ऐतिहासिक आयोजन एवं परंपरा के निर्वहन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर उपमन्यु सहित सभी आयोजकों, सेवायतों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणास लीला सुन भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.