Mathura News: मकान व एसबीआई बैंक की छत से एसी का कॉपर वायर चोरी
मथुरा, नवम्बर 10 -- Mathura News: थाना जैत के अंतर्गत छटीकरा चौराहे पर एक निर्माणाधीन मकान तथा पास ही स्थित एसबीआई की छत पर लगे एयर कंडीशनर का कॉपर वायर चोरों ने काट लिया। पीड़ित की शिकायत पर जैंत पुलिस ने एक नामजद आरोपी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव छटीकरा निवासी राजेश कुमार सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका एक निर्माणाधीन मकान छटीकरा चौराहे पर स्थित है और मकान के पास ही एसबीआई संचालित है। आरोप है कि सानू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके निर्माणाधीन मकान की छत पर लगे एसी का कॉपर (तांबे) का वायर काट लिया। इसके बाद चोरों ने पास में स्थित एसबीआई बैंक की छत पर रखे एसी के कॉपर वायर पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.