Mathura News: मकान के बंटवारे को लेकर भाईयों में हुआ पथराव
मथुरा, जुलाई 9 -- Mathura News: थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा में बुधवार शाम मकान के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना गोविंद नगर के गणेश धाम कालोनी व नई बस्ती रेलवे लाइन निवासी सोहिल का डीग गेट निवासी अपने भाई आसिफ से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की पत्नी मकान अपने नाम कराना चाहती हैं। इसी बात को लेकर बुधवार शाम दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। बात मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गये और ईंट पत्थर फिंकने लगे। पथराव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.