मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: थाना कोतवाली अंतर्गत सुदामापुरी भैंस बहोरा में मंदिर से पूजा-अर्चना कर अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ घर लौट रहे दंपति को नामजदों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। सुदामापुरी (भैंस बहोरा) निवासी महिला ने थाना कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति और चार वर्षीय बच्चे के साथ सुबह करीब पौने पांच बजे मोहल्ले के मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा कर लौटते समय नामजद भगवान चतुर्वेदी उनके साथ कहासुनी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसका पति ने विरोध किया तो नामजद ने अन्य के साथ मिल कर मारपीट शुरु कर दी। इसका पीड़िता वीडियो बनाने लगी तो नामजद ने अपने परिजनों के साथ एकजुट हो लोहे की रॉड, लाठी-डंडे आदि से मारपीट कर पति को घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़िता को गिराकर छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता...