मथुरा, अगस्त 9 -- Mathura News: थाना अंतर्गत शनिवार सुबह गांव फतिहा के समीप हनुमान मंदिर परिसर में अज्ञात युवक का शव गले में फंदा लगाये लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच को नमूने कलेक्ट करा शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। गांव फतिहा, फरह के समीप हाइवे किनारे हनुमान मंदिर है। शनिवार सुबह कुछ युवक प्रतिदिन की तरह हनुमान मंदिर की तरफ टहलने गए तो मंदिर परिसर में लगे टीनशेड के अंदर गले में फंदा लगाये अज्ञात व्यक्ति का शव लटका दिखाई दिया। इसकी जानकारी होने पर आसपास से लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, टोल चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इस दौरान मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्ष...