मथुरा, अगस्त 18 -- Mathura News: छाता क्षेत्र के किसान नेता और गन्ना संघर्ष समिति छाता के प्रतिनिधि भगवत स्वरूप पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से मथुरा में मुलाकात की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के साथ-साथ छाता क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और गन्ना संघर्ष समिति के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसान नेता भगवत स्वरूप पांडे ने छाता चीनी मिल को पुनः शुरू कराने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा। इस पर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलों के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि छाता चीनी मिल सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले माह सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं छाता पहुंचकर चीनी मिल...