Mathura News: मंगल कलश यात्रा के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ
मथुरा, अक्टूबर 10 -- Mathura News: अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150 वीं जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर कान्हा की नगरी में माधवी अग्र शक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ रविवार को किया जायेगा। महोत्सव की पूर्व संध्या पर अग्रवाल सभा द्वारा शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 108 माधवी अग्र शक्ति की सौभाग्यवती महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। मुख्य आकर्षण फूलों से सजी बग्गी में मां लक्ष्मी का स्वरूप रही। कलश यात्रा के समापन पर बड़ा रासमंडल में धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर संरक्षक गणेश शरन अग्रवाला, नरेंद्र अग्रवाल गया वाले, आलोक बंसल, गिरीश सर्राफ, गौरव अग्रवाल, अंशु बजाज, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.