Mathura News: भीषण गर्मी और उमस से छोटे बच्चों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
मथुरा, जुलाई 7 -- Mathura News: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही उमस का असर अब छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। महिला जिला अस्पताल में सोमवार उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन से पीड़ित बच्चों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में लापरवाही छोटे बच्चों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. ओम प्रकाश ने बताया कि तेज गर्मी के कारण बच्चों में बीमारियों के मामलों में पहले की तुलना में काफी इजाफा हुआ है। पहले प्रतिदिन उनके पास 70 से 80 बच्चे उपचार के लिए आते थे, जबकि वर्तमान में मरीजों की संख्या बढ़कर 90 से 95 तक पहुंच गई है। इनमें से प्रतिदिन 3 से 4 बच्चों की हालत पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण गंभीर हो जाती है, जिन्हें 24 घंटे से लेकर दो दिन तक अस्पताल में भर्ती कर उपचार देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.