मथुरा, सितम्बर 24 -- Mathura News: भाजपा मथुरा जिले के बनाये गये जिला प्रभारी के प्रथम बार मथुरा प्रवास के लिये आगमन पर पार्टी जनों ने जोशीला स्वागत किया। परिचयात्मक मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव की तैयारी पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बुधवार को जिला कार्यालय पर पहली बार प्रवास पर आये मथुरा जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता का पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि आगामी चुनाव की तैयारी में सभी साथी अभी से जुट जायें, ताकि हर बूथ मजबूत होगा और हर कार्यकर्ता सम्मानित होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ सत्यापन, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क को गति देंगे। बैठक का संचालन अ...