मथुरा, नवम्बर 15 -- Mathura News: थाना मगोर्रा अंतर्गत रविवार सुबह मथुरा-भरतपुर मार्ग पर जाजमपटटी के समीप दो ट्रक आपस में टकरा गये। इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी। रविवार सुबह करीब चार बजे ट्रक चालक ताहिर राशिद निवासी तेलंगाना, हैदराबाद ट्रक लेकर भरतपुर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि तभी मुरादाबाद के बिलारी निवासी शोभित ट्रक लेकर मुरादाबाद से राजस्थान के लिये जाते समय मथुरा-भरतपुर मार्ग पर जाजमपटटी के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इसके चलते ट्रक सवार सुभा पोहिया (19) निवासी पश्चिम बंगाल की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज उसके परिजनों को सूचना देते हुए ट्रकों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों ...