मथुरा, अगस्त 19 -- Mathura News: मथुरा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में की गई वृद्धि व कैशलेस चिकित्सा व वर्दी भत्ते का लाभ जनपद के 247 पीआरडी जवानों को मिलेगा। मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पीआरडी सम्मेलन का लाइव यहां कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पीआरडी जवानों व अधिकारियों ने देखा। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक पूरन प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा का स्वागत एडीएम वित्त डॉ. पंकज कुमार वर्मा व परियोजना निदेशक अरुण कुमार उपाध्याय ने पटुका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में 500 से बढ़ाकरRs.600 रुपये प्रतिदिन करने, जवानों एवं उनके आश्रित परिजनों के लिएRs.5 करोड़ के बजटीय प्रावधान के साथ ...