Mathura News: ब्लॉक प्रमुख ने सांसद हेमा मालिनी को सौंपा मांग पत्र
मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: सौंख। गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने सांसद हेमा मालिनी से भेंट कर उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने अहमल कला से बोरपा तक सड़क निर्माण, शीशराम में बाईपास निर्माण तथा सोन गांव की विद्युत आपूर्ति को लालपुर फीडर से जोड़ने सहित अन्य जनहित के कार्य शीघ्र ही कराए जाने का अनुरोध किया है। सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें सभी मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और जनता की सभी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराना उनकी प्रतिबद्धता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.