Mathura News: ब्रज की स्वच्छता और विरासत का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे इंफ्लुएंसर्स
मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: ब्रज वैभव अभियान को जन-जन से जोड़ने और मथुरा में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की मदद लेगा। नगर निगम सभागार में शुक्रवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शहर के 50 से अधिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ बैठक कर अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच आज बड़ी संख्या में लोगों तक है। इंफ्लुएंसर्स इस माध्यम का सकारात्मक उपयोग करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ब्रज की संस्कृति एवं विरासत को बचाने का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने इंफ्लुएंसर्स से ब्रज वैभव अभियान से जुड़कर नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियों को सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की। बैठक में उन्होंने इंफ्लुएंसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.