मथुरा, अगस्त 26 -- Mathura News: थाना महावन के अंतर्गत जयपुर-बरेली हाइवे पर नगला खेमा के समीप मंगलवार रात बोलेरो की टक्कर से बुलट सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटने से उसका चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज वाहनों को हटवाया। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे जयपुर-बरेली हाइवे होकर बुलट बाइक सवार किशोर सोनी (35) निवासी मोहल्ला धर्मकांटा के समीप, हाथरस रोड, इगलास, अलीगढ़ जा रहा था। हाइवे पर गांव नगला खेमा, महावन के समीप बोलेरो चालक ने बुलट सवार में टक्कर मार दी। इस दौरान बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसका चालक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्कोर्पियो की पोल से टक्कर में युवक की मौत, दो घायल वहीं बुलट सवार किशेार सोनी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ...