Mathura News: बोरपा में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत
मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: थाना मगोर्रा के अंतर्गत गांव बोरपा में बुधवार को खेत पर गये युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बिजली निगम की लापरवाही के विरोध में लोगों ने शव को सौंख-मथुरा रोड पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाया। मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआयजा दिलाने का आश्वासन दे शव को हटवाया। जाम करीब दो घंटे रहा। बुधवार को गांव बोरपा निवासी युवा किसान रूपेश खेत पर धान की फसल देखने गया था। उसके खेत में ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की झूलती 11 केवीए की लाइन से वह गंभीर रूप से झुसल कर गिर गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार को केएम हास्पिटल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.