Mathura News: बैक करते समय नाले में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
मथुरा, अक्टूबर 10 -- Mathura News: थाना हाईवे के अंतर्गत रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के सामने स्थित नाले में शनिवार सुबह बैक करते समय कार नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे महोली रोड पर रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के समीप स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे। स्कूल के समीप कार को बैक करने के दौरान कार नाले में गिर गयी। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार सवारों को निकालने में जुट गये। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी वह कार को नहीं निकाल पाए। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाकर उसमें फंसे आमीन (24) निवासी गोपालनगर, हाईवे, एबी (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.