मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मथुरा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने मंगलवार को तीन प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन को परखा। उनको एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिलीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे और उनको शिक्षण सामग्री का वितरण किया। मंगलवार को निरीक्षण की शुरुआत बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड मथुरा के प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा से की, जहाँ प्रार्थना सभा अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न होती हुई मिली। विद्यालय का स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं शिक्षण-अनुकूल परिवेश संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को विभागीय दायित्वों का समयबद्ध, उत्तरदायित्वपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय बड़ी आटस का निरीक्षण किया ग...