Mathura News: बिहारीजी मंदिर में केक काटने पहुंचे हिंदूवादी नेता, पुलिस ने रोका
मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम द्वारा जगमोहन में केक काटने का मामला तूल पकड़ गया है। शुक्रवार को हिंदूवादी नेता केक लेकर मंदिर पहुंचे, लेकिन उनको पुलिस ने रोक दिया। तब यह सवाल किया गया कि उनको वीआईपी एंट्री देकर केक काटने की इजाजत दी गई तो हमें क्यों रोका गया? हिंदूवादी नेताओं ने मंदिर प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ केक लेकर ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। पुलिस ने उनको रोक दिया। इसके विरोध में उन्होंने मंदिर के बाहर ही केक काटकर विरोध दर्ज कराया। मीरा राठौड़ ने मंदिर प्रशासन और पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि कुछ दिन पूर्व बरेली के मेयर को मंदिर के जगमोहन में केक काटने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.