Mathura News: बिहारीजी मंदिर के पास महिला श्रद्धालु को लगा करंट, बची जान
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के पास बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिहारीजी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को मंदिर के पास रविवार को करंट लग गया। अच्छी बात यह रही कि महिला की जान बच गयी। करंट लगने की घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर रविवार को वीकेंड के चलते भारी भीड़ थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये विद्यापीठ चौराहा से पुलिस चौकी तक रेलिंग लगाई गई। चौकी के सामने गली नम्बर तीन के पास बैरीकेड लगाकर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। गली के मुहाने पर ही विद्युत विभाग का पैनल बॉक्स लगा है, जिसके ऊपर से जा रहा बिजली का तार नीचे लटक गया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला उस तार की चपेट में आ गई और करंट का झटका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.