मथुरा, जुलाई 15 -- Mathura News: छाता तहसील के अंतर्गत मौजा बिलौठी में जमीनी विवाद और अनाधिकृत कब्जे को लेकर पुलिस एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राधापुरम एस्टेट निवासी राजेश माहेश्वरी ने दिये प्रार्थनापत्र से अवगत कराया कि वह मौजा बिलौठी तहसील छाता स्थित जमीन का काश्तकार हैं। उनके पड़ोस में कुमर सिंह निवासी गांव कमई, हाल निवासी बिलौठी की जमीन थी। इसका हिस्सा हाइवे के छह-लेन चौड़ीकरण में चला गया था और उसने उसका मुआवजा भी उठा लिया था। आरोप है कि अब कुमर सिंह पीड़ित राजेश माहेश्वरी के रकबे में जबरन अपना निर्माण कार्य करना चाहता है और उसने मौके पर बिल्डिंग मटेरियल डाल दिया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन पर कब्जे की नीयत से दीवार तोड़ी, केस दर्ज ​पीड़ित का आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने के उददेश्य से आरोपी कु...