मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मथुरा, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता पर बिना सील खोले गेस्ट हाउस चलाने के दावे करने के मामले में उपाध्यक्ष ने सचिव को जांच सौंपी है। प्राधिरकण के सचिव ने सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। विदित है कि मथुरा वृंदावन नगर निगम के पार्षद राधा कृष्ण पाठक ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुमित मोर्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 28 जून की सुबह 7 बजे अपनी सरकारी गाड़ी और चालक के साथ उनके रुक्मणि विहार स्थित गेस्टहाउस पर पहुंचे एवं मैनेजर को उठाया। इसके बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में एक कमरा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Mathura News: छोटे गेस्ट हाउस संचालकों की समस्याओं के समाधान को होगी संयुक्त बैठक अमर सिंह ने गेस्ट हाउस के सील होने का बात बताते हुए कमरा द...