Mathura News: बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा और ऑटो पर होगी कार्रवाई
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था एवं बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा और ऑटो के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम के जोनल कार्यालय में वृंदावन सिविल सोसाइटी, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की रणनीति भी तैयार की गई। अपर नगर आयुक्त सीप. पाठक ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जाम से निजात दिलाने को व्यापारियों संग पुलिस ने की बैठक बिना पंजीकरण संचालित ई-रिक्शा एवं ऑटो के खिलाफ नियमानुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.