Mathura News: बिजली अव्यवस्थाओं को लेकर भाकियू चढूनी की बैठक
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: 14 जुलाई को बिजली अव्यवस्थाओं को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और 15 जुलाई को प्रस्तावित अमेरिका-भारत ट्रेड डील के खिलाफ बाइक रैली की तैयारियों को लेकर भाकियू चढूनी की कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी दास ने कहा कि बिजली विभाग में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। समय पर बिजली बिल नहीं बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली पोलों के ऊपर से पेड़ों की छटाई, कटाई न होने से फॉल्ट हो रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह भी पढ़ें- 15 जुलाई को तहसील तक किसान करेंगे मार्च तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.