मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: जनपद में करीब दस फीसदी प्राइमरी स्कूल बारिश में होने वाले जलभराव की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। इन स्कूलों व स्कूल के मुख्य मार्गों पर बारिश से करीब एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो जाता है। इसके चलते शिक्षण कार्य ठप हो जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सर्वे करके इन स्कूलों की सूची भी तैयार ली है। जिलाधिकारी को भी इन स्कूलों की स्थिति से अवगत कराया गया है, ताकि एक प्लान तैयार करके इन स्कूलों को जलभराव की समस्या से मुक्त किया जा सके। पिछले दिनों जनपद में हुई बारिश में जलभराव की दृष्टि के अत्यंत संवेदनशील मांट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पानी गांव में भारी जलभराव हो गया था। तीन-चार फीट तक जलभराव की वजह से विद्यालय बंद करना पड़ा। बच्चे दूर शिक्षक तक विद्यालय नही पहुंच सके। स्थानीय लोगों कहना था कि इस स्कूल के लिए...