मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: बारिश के चलते शहर एवं देहात के कई क्षेत्रों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन हुए। सौंख बिजलीघर की मशीन में ब्लॉस्ट हो गया। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली के फॉल्ट हुए। हाईटेंशन लाइनों में खराबी आई, जिससे पोषित क्षेत्रों की बिजली बंद रही। कोतवाली रोड, डैंपीयर नगर, होलीगेट, कृष्णानगर, सौंख रोड, राधिका विहार, गोवर्धन रोड, राधानगर आदि क्षेत्र प्रभावित रहे। वेटरिनरी कॉलेज की 11केवी लाइन में खराबी के चलते सप्लाई प्रभावित रही। मसानी की 33केवी लाइन में ब्रेक डाउन रहा। छाता के पैगांव क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रही। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश के बीच दिन भर होती रही बिजली ट्रिपिंग सौ...