Mathura News: बारिश ने मौसम किया सुहाना, तापमान गिरा
मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। तापमान गिर गया है। शुक्रवार को तड़के से ही बारिश शुरू हो जाने के कारण स्कूलों में रेनी डे हो गया। सुबह रिमझिम बारिश होती रही, वहीं दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। दिनभर बादल छाये रहे। शुक्रवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई। सुबह नौ बजे तक बूंदाबांदी चलती रही। सुबह बारिश होने के कारण स्कूलों में रेनी डे घोषित कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि बारिश तेज नहीं हुई। अगर तेज बारिश होती तो महानगर जगह-जगह जलभराव से जूझता। हल्की बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिली। दो दिन से बारिश का मौसम होने के कारण तापमान गिरा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.8 रहा, वहीं अधिकतम तापमान 31 रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.