मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: शहर में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर हुई रिमझिम बारिश के बावजूद महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। मौसम में आए बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। सुबह अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सकों को दिखाने और दवा प्राप्त करने तक हर स्थान पर लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, गले में संक्रमण, त्वचा संबंधी रोग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- Shamli News: रविवार की एक दिन की छुट्टी के बाद ...