Mathura News: बारावफात को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बारावफात के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर त्योहार रजिस्टर का अवलोकन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें। सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्यवाही करे, शरारती तत्वों को चिह्नित करें तथा उन्हें नोटिस दिया जाए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करे तथा अभियान चलाकर मस्जिदों के आस-पास सफाई सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग को निर्बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.