मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: थाना हाईवे के गांव बाकलपुर में टेंट हाउस पर बैठे युवक पर बाइक और कार सवार हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और खुद को गैंग लैंड ग्रुप का सदस्य बताते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और 8-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बाकलपुर निवासी विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह गांव में पोखर के पास स्थित टेंट हाउस पर बैठा था। तभी बाइक से आए पवन निवासी आजनौठी, छाता और सौरभ निवासी आरसीसी रोड, हाईवे ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दूसरी बाइक से नीरज गौतम और राजू पंडित तथा महिंद्रा एक्सयूवी कार से शिवराणा समेत कई युवक वहां पहुंच गए।...