Mathura News: बाइक राइडर ने श्रद्धालु महिला से की ठगी
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: वृंदावन में गुजरात की श्रद्धालु महिला को दर्शन कराने का झांसा देकर बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता न्याय की आस में परेशान है। बैग में जरूरी कागजात, एटीएम कार्ड और 1200 रुपये रखे थे। गुजरात के बापी निवासी नीतू शुक्रवार सुबह स्वराज एक्सप्रेस से मथुरा जंक्शन पहुंचीं। स्टेशन के बाहर वृंदावन जाने के लिए वाहन का इंतजार करते समय एक बाइक सवार युवक ने उन्हें आसानी से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कराने का प्रलोभन दिया। उसके झांसे में आकर वह सुबह करीब साढ़े छह बजे मंदिर पहुंच गईं। आरोप है कि युवक ने एक अमानती सामान गृह में उनका बैग रखवाया और टोकन खुद ले लिया। महिला के मंदिर जाने पर वह टोकन दिखाकर बैग निकाल ले गया। वापस लौटने पर महिला को बैग नहीं मिला। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.