Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के नाम हुई संपत्तियों पर प्रशासन ने लगाए बोर्ड
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कॉरिडोर परियोजना के तहत ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के नाम हुई लगभग 19 संपत्तियों पर प्रशासन द्वारा संपत्ति बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर स्वामी ठाकुर बांके बिहारी महाराज (देवता), वृंदावन अंकित किया गया है। ये सभी वे संपत्तियां हैं, जिन्हें कॉरिडोर निर्माण के लिए संबंधित मकान मालिकों द्वारा स्वेच्छा से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। ये भवन मंदिर के आसपास स्थित हैं और प्रस्तावित कॉरिडोर के दायरे में आते हैं। सूत्रों के अनुसार अब इन संपत्तियों में रह रहे मकान मालिकों और किराएदारों को भवन खाली करने के लिए निर्देशित किया जाएगा, ताकि आगे की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके। भवनों के खाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.