Mathura News: बस स्टैंड के नवीनीकरण समेत सात समस्याओं के समाधान की मांग
मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने छाता विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात अलग-अलग पत्र भेजे हैं। इनमें सड़क, मंडी, बस स्टैंड, फ्लाईओवर और मंदिर की भूमि से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया है। पत्र में कोसीकलां से हसनपुर होते हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की गई है। वर्तमान में मार्ग करीब सात मीटर चौड़ा है। वहीं एनएच-19 पर कोसीकलां नगर पालिका क्षेत्र में फ्लाईओवर बनाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि हाईवे पर रेलिंग लगाए जाने से नगर दो हिस्सों में बंट गया है। लोगों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। किसानों की समस्या को लेकर चौमुहां के भनैर में नई अनाज मंडी स्थापित करने की मांग की गई है। वहीं विशम्भरा-शाहपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.