Mathura News: बस की टक्कर से नाले में गिरा ई-रिक्शा चालक
मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: नगर के नंदगांव रोड पर सोमवार को राजस्थान रोडवेज चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके चलते ई-रिक्शा सहित चालक नाले में गिरने से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे चालक को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजस्थान रोडवेज बस चालक कोसीकलां से नंदगांव की ओर बस लेकर जा रहा था। बस चालक ने रास्ते में तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके चलते ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरा। इसे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना देते हुए नाले में गिरे ई-रिक्शा चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। बताते हैं कि राजस्थान रोडवेज बस में करीब 50 यात्री सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.