Mathura News: बरेली हाईवे पर टायर फटने से भैंसों से भरा कैंटर पलटा
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: थाना अंतर्गत मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव वृंदावन की नगरिया के समीप शनिवार को पुल से उतरते समय अचानक टायर फटने से कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना उसमें लदे कई पशु घायल हो गये। इसे देख आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद पशुओं को निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर कैंटर को गड्ढे से निकलवाया। शनिवार को कैंटर चालक भैंसों को लाद कर जा रहा था। मथुरा-बरेली हाइवे पर गांव वृंदावन नगरिया के समीप स्थित रेलवे पुल से उतरते अचानक कैंटर का टायर फट गया। इसके चलते कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। उमसें लदी कुछ भैंस घायल हो गयी। इसे देख मौके पर आये आसपास के लोगों ने कैंटर में फंसी भैंसों को निकलवाते हुए पुलिस को सूचना दी। कैंटर चालक कमल ने बताया कि वह महावन पशु पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.