Mathura News: बरेली हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से पीआरवी स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त
मथुरा, नवम्बर 22 -- Mathura News: थाना राया क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गांव हुलु के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार कंटेनर ने यूपी-112 की पीआरवी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उसमें सवार चालक समेत तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीआरवी स्कॉर्पियो से हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुजरात से पकड़ा लेकर अलीगढ़ जा रहे कंटेनर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीआरवी में टक्कर मार दी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने कंटेनर और क्षतिग्रस्त पीआरवी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.