Mathura News: बरसाना से राधा रानी का प्रसाद और ध्वज लेकर धरने पर पहुंचे पदम फौजी
मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: बंद पड़ी छाता शुगर मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर जारी भूतपूर्व सैनिक और किसानों के धरने पर बरसाना क्षेत्र से समर्थकों के साथ पदम फौजी राधा रानी का प्रसाद और ध्वज (झंडी) लेकर धरना स्थल पहुंचे। धरना स्थल पर मौजूद क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए पदम फौजी ने कहा कि पूरा बृज क्षेत्र इस आंदोलन में पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। एक ही मांग है कि जिस स्थान पर पहले शुगर मिल संचालित होती थी, ठीक उसी प्रकार से इस मिल को पुनः चालू किया जाए, ताकि स्थानीय किसानों को उनका हक मिल सके। अपने पुराने आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा से क्रांतिकारी विचारों के रहे हैं। इस दौरान आंदोलनकारी पर पदम फौजी के द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.