मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। बरसाना में करीब 400 किलो पेड़ा नष्ट कराया। वहीं आधा दर्जन नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। सहायक आयुक्त खाद्य डा. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं केके त्रिपाठी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने मै. भोले शंकर राइस एण्ड जनरल मिल्स, कंचनपुरा गोवर्धन, मै. अग्रवाल ट्रेडर्स, बरसाना रोड गोवर्धन, मै. ओम एग्रोटेक, गोवर्धन, लक्ष्मी फ्लोर मिल, इण्डस्ट्रियल एस्टेट, बरारी एवं श्री गोवर्धन फ्लोर मिल, रिफाइनरी इण्डस्ट्रियल एरिया, मथुरा का निरीक्षण किया गया। यहां से मैदा, रबा, आटे के नमूने लिए गए। बरसाना स्थित मिठाईयों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए पेड़ा के दो नमूने लिए। अस्वच्...