Mathura News: बड़ी परिक्रमा में अज्ञात का शव मिलने से सनसनी
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: थाना गोवर्धन के अंतर्गत श्रीजी गार्ड के सामने बड़ी परिक्रमा में शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शनिवार सुबह बड़ी परिक्रमा मार्ग में श्रीजी गार्डन के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। इसकी सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.