Mathura News: बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जीता लोगों का दिल
मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: अग्रसेन जयंती पर एसएफ हेल्पिंग हैंड सोसाइटी द्वारा संचालित एसएफ स्ट्रीट स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से हर किसी का दिल जीत लिया। बच्चों ने श्री तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन घाट, यमुना पार पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में भाग लेते हुए रंगोलियां बनाई। समिति द्वारा बच्चों की खूब सराहना की गई और उन्हें उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। सोसाइटी के संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि हमारे बच्चे हमेशा से सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनका उत्साह समाज के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर दिशा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिखा बंसल ने रंगोली का महत्व बताते हुए कहा कि रंगोली न केवल सजावट का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और एकता को भी दर्शाती है। यह भी पढ़ें- Barei...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.