Mathura News: बच्चों को लेकर हुए विवाद में पांच घायल
मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: शेरगढ़ के गांव बिशम्भरा में बच्चों के मध्य खेलने के दौरान कहासुनी होने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी। घायलों को उपचार के लिए कोसीकलां स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उपचार के दौरान भी विवाद शांत नहीं हुआ और दूसरे पक्ष के लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचकर मारपीट कर दी। तहरीर मिलने पर इलाका पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शेरगढ़ के गांव बिशम्भरा निवासी बच्चे खेल रहे थे। आरोप है कि तुलसीराम के बच्चों की पड़ोसी अजय आदि के बच्चों से कहासुनी हो गई। बच्चों के विवाद की जानकारी होने पर दोनों के परिजन आमने-सामने आ गये। लाठी-डंडे से हमला कर मारपीट शुरू हो गई। चीख पुकार सुन आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.