Mathura News: बच्चों के बेहतर पालन-पोषण पर हुआ मंथन
मथुरा, सितम्बर 3 -- Mathura News: नगर के स्थानीय अस्पताल में बच्चों के सही पालन-पोषण को लेकर आयोजित विचार संगोष्ठी में बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में माता-पिता की भूमिका, आधुनिक अव्यवस्थित जीवनशैली से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्परिणामों और इनमें सुधार के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में अस्पताल के व्यवस्थापक सम्राट अशोक गोस्वामी ने कहा कि बच्चे केवल एक परिवार का ही नहीं, बल्कि हमारे समाज और देश का आने वाला भविष्य हैं। उनके निर्माण में माता-पिता का दृष्टिकोण और सही परवरिश सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित दिनचर्या बच्चों के स्वास्थ्य और संस्कारों को प्रभावित कर रही है। इससे बचने के लिए परिवारों को अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा और बच्चों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.